#सीतापुर:महोली पुलिस ने ढूंढ निकाले 15 खोए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान.

महोली,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 15 लोगों के चेहरे पर शुक्रवार को उस वक्त खुशी लौट आई, जब पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए।


पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में खोई व लावारिस वस्तुओं की बरामदगी और उनके स्वामियों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी महोली नागेन्द्र चौबे के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जंग बहादुर पाण्डेय के नेतृत्व में महोली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल की मदद से सर्विलांस के जरिए विभिन्न स्थानों से गुम हुए 15 एंड्रॉइड मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए।

शुक्रवार को पुलिस ने सभी वास्तविक स्वामियों को कोतवाली बुलाकर उनके सुपुर्द किया। खोए फोन वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ